फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Groundbreaking ceremony for temple beautification work

Chamoli News: मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

Sun, 03 May 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Groundbreaking ceremony for temple beautification work
नारायणबगड़। थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने शनिवार को देवधुरा पर्वत पर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 99 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। विधायक टम्टा ने मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी और मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला उपस्थित थे। इनके साथ कई स्थानीय नेता और 33 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भी मौजूद थे। टम्टा ने मुख्यमंत्री के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्थान सदियों से क्षेत्र की आस्था का केंद्र रहा है। सौंदर्यीकरण के बाद शिवभक्तों की संख्या बढ़ेगी। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के ईई प्रशांत श्रीवास्तव, एई शुभम डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed