फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Grand program of Akashvani Delhi on 14th in Mana village

Chamoli News: माणा गांव में 14 को आकाशवाणी दिल्ली का भव्य कार्यक्रम

Sun, 10 Sep 2023 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Grand program of Akashvani Delhi on 14th in Mana village
फोटो--
विज्ञापन

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश के तहत होगा कार्यक्रम
आईटीबीपी, माणा ग्राम पंचायत व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आकाशवाणी नई दिल्ली की ओर से देश के प्रथम गांव माणा में 14 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश के तहत यह कार्यक्रम होना है। प्रसार भारती के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत ने माणा गांव की जनता को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
आकाशवाणी दिल्ली की ओर से जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश अभियान का जश्न मनाने के लिए माणा गांव के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रसार भारती के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत की ओर से गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि आकाशवाणी की तरफ से इस तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम से तीन किमी आगे देश के अंतिम गांव से प्रथम गांव बने माणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री कई मौकों पर माणा की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और भौगौलिक स्थिति का जिक्र करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed