{"_id":"6048ef818ebc3ecbaa3c4125","slug":"gram-pradhan-protested-against-the-nomination-of-the-pm-housing-list-gopeshwar-news-drn373257178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास सूची से नाम कटने का प्रधानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास सूची से नाम कटने का प्रधानों ने किया विरोध
Wed, 10 Mar 2021 09:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चमोली
अमर उजाला ब्यूरो, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास
दशोली ब्लाक के प्रधान संगठन ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में कई ग्रामीणों के नाम हटाए जाने का विरोध किया। संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजकर हटाए गए नामों को सूची में दर्ज कराने की मांग की।
प्रधान संगठन ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर योजना के तहत सर्वे के दौरान कई ग्रामीणों का चयन कर सूची तैयार की गई थी, लेकिन अब कई गांवों में सूची को अपडेट करते हुए पात्र परिवारों के नाम हटा दिए गए हैं, जिसमें किसान, मजदूर और विधवा महिलाएं शामिल हैं। प्रधानों ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए हटाए गए सभी नामों को वापस सूची में शामिल कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नयन सिंह कुंवर, पूरण सिंह फरस्वाण, राजेंद्र, रोशन खनेड़ा, विनीता राणा, सुनीता फरस्वाण, दीपा देवी, कृष्णा देवी, सुखदेव कुमार, सुनीता रावत, विनीता देवी, लक्ष्मण कन्वासी, चंडी प्रसाद सेमवाल और शंकर रावत शामिल थे।