फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gradual fast begins for Mohankhal-Chopta road

Chamoli News: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 13 Aug 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Aug 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Gradual fast begins for Mohankhal-Chopta road
मोहनखाल-चोपता सड़क निर्माण को लेकर बैठक करते संघर्ष समिति से जुड़े लोग। संवाद
फोटो
विज्ञापन

वन विभाग के डाक बंगले में धरने पर बैठे समिति के लोग और ग्रामीण
कहा-इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। मोहनखाल-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीण मोहनखाल स्थित वन विभाग के डाक बंगले में अनशन पर बैठे।
ग्रामीण सड़क निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हाल ही में ग्रामीणों और व्यापारियों ने सड़क निर्माण को लेकर मोहनखाल चोपता सड़क संघर्ष समिति का गठन किया था। अब मंगलवार से समिति और अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग के डाकबंगले पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए मोहनखाल-चोपता सड़क का निर्माण किया जाना जरूरी है। चोपता और तुंगनाथ जाने वाले यात्री व पर्यटक इस रास्ते से होकर गुजरेंगे। इस क्षेत्र में कई पर्यटक स्थल ऐसे हैं जो पर्यटकों की दृष्टि से ओझल हैं। सड़क बनने से क्षेत्र का विकास भी होगा और स्वरोजगार के अवसर खुलेंगे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, शंकर नेगी, राजीव नेगी, आनंद सिंह राणा, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, मोहन खाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, वासुदेव नेगी, अनिल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर। ब्लॉक ज्योतिर्मठ के अंतर्गत लंगसी-द्विंग-पोखनी सड़क पर जल्द मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ बसे गांवों के लिए सड़क की कटिंग हो चुकी है लेकिन नदी पर पुल नहीं बन पाया है। यहां लंगसी-द्विंग गांव के बीच में नदी पर पुल बनना है। कहा कि वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री की घोषणा में इस पुल को शामिल किया गया। वर्ष 2023 में इसे वित्तीय स्वीकृति भी मिली लेकिन अभी तक पुल निर्माण कार्य तो दूर निविदा भी जारी नहीं की गई। ऐसे में द्विंग, तपोण, लांजी, पोखनी, ह्यूंण सहित अन्य गांव के लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र बुटोला, द्विंग के ग्राम प्रधान भरत सिंह बुटोला, भाजपा नेता राकेश भंडारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed