फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government should fulfill the demand of Anganwadi workers soon: Bhandari

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग शीघ्र पूरी करे सरकार : भंडारी

Sun, 31 Oct 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demand of Anganwadi workers soon: Bhandari
पोखरी में जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग पर क्रमिक धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन रविवार को 24वें दिन भी जारी रहा। रविवार को तहसील परिसर पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देकर उनकी मांग के लिए संघर्ष करने का एलान किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह 18000 रुपये और सहायिकाओं को 15000 रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार तत्काल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को पूरा करे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, संतू नेगी, वीरेंद्र सिंह भंडारी, रविंद्र बर्त्वाल, फतेराम सती, आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी और अभिलाषा किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed