फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government's effigy in protest against closure of polytechnic

पॉलीटेक्निक बंद करने के विरोध में सरकार का पुतला

Mon, 29 Jun 2020 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy in protest against closure of polytechnic
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ढाक बंद करने के आदेश के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह सीमांत क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी और नगर अध्यक्ष रोहित परमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कई सालों के संघर्ष के बाद जोशीमठ में यह पॉलीटेक्निक संस्थान खुला है। इसका भवन भी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब अचानक सरकार इसे बंद कर यहां राजकीय महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित कराने की तैयारी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलीटेक्निक खुलने से युवाओं में तकनीकी शिक्षा को लेकर आस जगी थी। इस मौके पर दिगंबर सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष पंवार, विक्रम भुजवाण, मानवेंद्र राणा, देवेश्वरी देवी, मीना डिमरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed