फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopinath temple road will be beautified, shops will be seen in hill style

Chamoli News: गोपीनाथ मंदिर मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, पहाड़ी शैली में दिखेंगी दुकानें

Tue, 09 Jan 2024 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 09 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Gopinath temple road will be beautified, shops will be seen in hill style
गोपेश्वर मंदिर मार्ग का निरीक्षण करते अ​धिकारीगण। संवाद
फोटो--
विज्ञापन


विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं ने किया मार्ग का निरीक्षण
प्रशासन ने साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। प्रशासन की ओर से स्मार्ट सिटी परियोजना की तर्ज पर गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत गोपीनाथ मंदिर मार्ग का बाजार जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। यहां बनीं 171 दुकानों के बाहरी हिस्से को पहाड़ी शैली का रूप दिया जाएगा और लाेक संस्कृति की पेंटिंग भी बनाई जाएगी। इसके तहत निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने अन्य संस्थाओं के साथ बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया।

मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, नगर पालिका व व्यापार संघ ने मुख्य बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अलादिया ने बताया कि मिसिंग लिंक फंड से बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाना है। बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर तक करीब 450 मीटर के दायरे में बनीं 171 दुकानों के बाहरी हिस्से को पहाड़ी शैली में एकरूपता दी जाएगी। दुकानों के शटर पर गोपीनाथ मंदिर से जुड़ी या लोक संस्कृति संबंधी पेंटिंग बनाकर इन्हें सजाया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाली बिजली, पेयजल, डिश केबल, नेटवर्क फाइबर सहित सभी लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। नालियां भी अंडर ग्राउंड होंगे। बताया कि शासन को योजना के निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया है। निरीक्षण के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, रोहितास पुरोहित, नीरज सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र उनियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed