फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Good prices are available in local market

स्थानीय बाजार में मिल रहे हैं अच्छे दाम

Tue, 06 Aug 2019 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Good prices are available in local market
जड़ी-बूटी उत्पादन के बाद देवाल ब्लॉक के घेस गांव का सेब ग्रामीणों की आर्थिकी का जरिया बना रहा है। इस साल सेब की अच्छी पैदावार से काश्तकार खुश हैं। घेस गांव का सेब स्थानीय बाजार में हाथों-हाथ बिक रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। इससे लोगों की आर्थिकी में सुधार आ रहा है। पूरे गांव में 60 से अधिक परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन खेतीबाड़ी के अलावा सेब भी बन चुका है।
विज्ञापन

तीन साल पहले उद्यान विभाग ने घेस गांव के काश्तकारों को अच्छी किस्म के सेब के पौधे दिए थे। 60 से अधिक परिवारों ने अपने खेतों में सेब के पौधे लगाए। अब सेब तैयार हो चुका है और देवाल, थराली, नारायणबगड़ और कर्णप्रयाग सहित आसपास के बाजारों में पहुंच गया है। काश्तकार कुंदन सिंह, केशर बिष्ट, हुकम सिंह, बलवंत सिंह, अर्जुन सिंह, बीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि इस साल सेब में ज्यादा मिठास है और बाजार में भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। सेब उत्पादन से काश्तकार हर महीने लगभग पंद्रह हजार रुपये कमा रहे हैं जबकि एक सीजन में लगभग ढाई लाख की आमदनी हो रही है। सरपंच कुंदन भंडारी ने कहा कि उन्होंने भी अपने खेत में सेब के 200 पौधे लगाए थे। इस बार बगीचे में ढाई क्विंटल सेब की पैदावार हुई। पेड़ों में जैविक खाद का प्रयोग होने से बाजार में सेब की खूब डिमांड है। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि घेस गांव की जड़ी-बूटी देश-विदेश में बिक रही है और अब सेब की पैदावार से यहां के ग्रामीणों की आर्थिकी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed