फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GO will be released in ten days Movement

दस दिन में जीओ जारी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Tue, 30 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 30 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

जोशीमठ को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। ब्लाक दफ्तर पर प्रमुख प्रकाश रावत की अध्यक्षता में पैनखंडा संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें दस दिन के भीत क्षेत्र को पिछड़ा घोषित नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के दो माह गुजर जाने के बाद भी जोशीमठ पिछड़ा क्षेत्र का शासनादेश जारी नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी शासनादेश जारी नहीं होना सरकार की विफलता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने कहा कि जोशीमठ विकास खंड आज भी आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा नहीं होने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। सीमा क्षेत्र के गांव सुविधाओं के अभाव में खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी भेंट करेगा। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, सुचिता चौहान, नैन सिंह भंडारी, मीना डिमरी, महादीप सिंह, अमित सती और नितिन व्यास आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed