फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Global partnership to stop the epidemic

पृथ्वी दिवसः महामारी रोकने के लिए हो वैश्विक साझेदारी

Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Global partnership to stop the epidemic
एचएनबी गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला के प्रतिभागी। - फोटो : SHRINAGAR
पृथ्वी दिवस पर गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर कोविड-19: पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य संकट विषय पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। कहा गया कि महामारियों को रोकने के लिए वैश्विक साझेदारी की बड़े पैमाने पर जरूरत है।
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञ जुड़े। कार्यशाला के समन्वयक डा. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण विश्व की बड़ी समस्याओं में से एक है। इन सबके लिए मनुष्य जिम्मेदार है, जिसका परिणाम समय-समय पर महामारियों के रूप में देखने को मिलता है। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. एमएसएस रावत ने कहा कि भूगोल विभाग के छात्र कोविड-19 और इस तरह की महामारी को समझने में किसी प्रकार योगदान कर सकते हैं, इस पर सोचे। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. एचपी भट्ट ने कहा कि किसी भी बीमारी में भौगोलिक स्थिति और जलवायु का विशेष महत्व होता है। वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के एसोसिएट प्रो. एसपी सती ने कहा कि इस तरह की महामारियों को रोकने के लिए वैश्विक साझेदारी की बड़े पैमाने पर जरूरत है। इस दौरान भौतिकी विभाग के डा. आलोक सागर गौतम, प्रो. वीपी नैथानी, डा. राजेश भट्ट ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में तनु, अंकिता और अदिति प्रथम
पौड़ी। विश्व पृथ्वी दिवस पर राठ महाविद्यालय पैठाणी में भूगोल विभाग ने ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें भूगोल स्नातक द्वितीय, चतुर्थ व छठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जलवायु परिवर्तन विषय पर हुई। प्राचार्य व भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जितेंद्र नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में नेट डाटा दिया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में पृथ्वी, उसके महत्व, वर्तमान परिस्थितियां व भावी चुनौतियों से रूबरू होंगे। प्रतियोगिता के द्वितीय सेमेस्टर में तनु चौहान प्रथम, श्वेता नेगी द्वितीय, समानता भंडारी तृतीय स्थान पर रही। रश्मि गुसांई को सांत्वना पुरस्कार मिला। चतुर्थ सेमेस्टर में अंकिता प्रथम, सोनी द्वितीय व नीलम तृतीय रहीं, जबकि बबीता ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। वहीं छठवें सेमेस्टर में अदिति प्रथम, रश्मि रावत द्वितीय और अंजलि गुसांई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करिश्मा ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध आश्रम में बांटे फल
गोपेश्वर। पृथ्वी दिवस पर एनएसएस के जिला समन्वयक डा. सुमन ध्यानी के नेतृत्व में महिलाओं ने वृद्धाश्रम में फल बांटे। साथ ही बुजुर्गों और कर्मचारियों को मास्क भी दिए। उनके साथ शाकांबरी देवी आदि मौजूद रहे। नंदप्रयाग में भी नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, मोहित, सूरज, ललित, महेश आदि मौजूद थे।
पोस्टर, कविता और गीत से पृथ्वी को बचाने का आह्वान
उत्तरकाशी। विश्व पृथ्वी दिवस पर राइंका श्रीकालखाल के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पोस्टर, कविता और गीतों के माध्यम से कोरोना से बचाव तथा पृथ्वी संरक्षण की जानकारी दी। छात्राओं ने अपने घरों में तैयार मास्क ग्रामीणों को वितरित किए।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरक्षा रावत ने बताया कि शिक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं से संपर्क बनाए हैं। बताया कि आई गॉट दीक्षा पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। अभियान में विद्यालय की शिक्षिका पूजा नेगी, राकेश भट्ट आदि ने सहयोग दिया। विद्यालय के श्वेता, करिश्मा, रीना, सपना, सोनम, ज्योति, मानसी, अटल भट्ट, सुमन सिंह, राजेंद्र आदि छात्र-छात्राओं ने अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed