बदरीनाथ मंदिर की दीवारों पर लगाई शीशे की प्लेट
सार
रविवार को टीम ने बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार और लक्ष्मी मंदिर की दीवारों पर आई हल्की दरारों पर विशेष प्रकार की शीशे की प्लेटें लगाई हैं। इससे दरारों के बढ़ने या घटने की स्थिति का पता चल सकेगा। टीम के विशेषज्ञ नीरज मैठाणी और आशीष सेमवाल ने बताया कि दरारों में लगाई शीशे की प्लेटों की कुछ समय तक निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन