{"_id":"670132ab07222864d601a7be","slug":"gic-karnaprayag-and-gic-jakh-won-the-quiz-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-109521-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्विज में जीआईसी कर्णप्रयाग और जीआईसी जाख जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्विज में जीआईसी कर्णप्रयाग और जीआईसी जाख जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जीआईसी सभागार में आयोजित ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी कर्णप्रयाग और जीआईसी जाख ने जीत हासिल की। विजयी स्कूलों के बच्चे और जिलास्तर की प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जीआईसी कर्णप्रयाग प्रथम और जीआईसी जाख द्वितीय स्थान पर रहा।
शनिवार को विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तर की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक एवं राइका कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र डिमरी ने किया।
पहले चरण में लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर अउराइंका नैनीसैंण, राइंका कर्णप्रयाग, अउराइंका सिमली, राउमावि मलारी, राइंका जाख एवं राइंका कोट कंडारा ने मुख्य चरण में प्रवेश किया। इसके बाद शुरू हुए बहुविकल्पीय, विजुअल, एक्सटम्पोर स्पीच, वीडियो, रैपिड फायर, एवं बजर राउंड मे टीमों ने प्राप्त अंकों के आधार पर शीर्ष की दो टीमों का चयन जनपद स्तरीय की क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक प्रकाश सिंह चौहान, कमला कुनियाल, मंजीत सिंह रावत, संदीप नेगी, अशोक कुमार, मोहन सिंह राणा, मनोज कंडवाल, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।