फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ghantakarna deity circumambulated the temple, women sang jagars

Chamoli News: घंटाकर्ण देवता ने की मंदिर की परिक्रमा, महिलाओं ने गाए जागर

Tue, 12 Nov 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Nov 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Ghantakarna deity circumambulated the temple, women sang jagars
माणा गांव में मेले के दौरान भगवान घंटाकर्ण के दर्शनों को उमड़े भोटिया जनजाति के ग्रामीण। संवाद
फोटो
विज्ञापन

देश के प्रथम गांव माणा में लास्पा मेले की धूम



15 को शीतकालीन प्रवास पर चले जाएंगे बदरीनाथ के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी



बदरीनाथ। देश के प्रथम गांव माणा में इन दिनों लास्पा मेले की धूम मची है। मेले में बदरीनाथ के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। चार दिनों तक पूजा के बाद 14 नवंबर को घंटाकर्ण देवता अपने शीतकालीन प्रवास पर चले जाएंगे। इसके बाद माणा के लोग भी शीतकालीन प्रवास की ओर लौटना शुरू कर देंगे। मंगलवार को देवता ने मंदिर की परिक्रमा की और महिलाओं ने मांगल गीत और जागर गाए।
माणा गांव में भगवान घंटाकर्ण का भव्य प्राचीन मंदिर है। अराध्य देवता घंटाकर्ण बदरीनाथ धाम के क्षेत्रपाल हैं। हर वर्ष जून माह में घंटाकर्ण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। नवंबर माह में घंटाकर्ण मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होता है। शीतकाल में होने वाले अनुष्ठान के दौरान लास्पा मेला आयोजित किया जाता है। स्थानीय निवासी मोहन सिंह टकोला ने बताया कि मेले के पहले दिन भगवान घंटाकर्ण अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित हुए और भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने जय घंटाकर्ण रक्षपाल तेरी जय जयकार... समेत कई जागर गाए। इस अवसर पर अशु कनखोली, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, भगत सिंह टकोला, कुंदन सिंह और जगदीश परमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौचर मेले में दिखेंगे जनजातीय संस्कृति के अद्भुत रंग
ज्योतिर्मठ। आगामी 14 नवंबर से गौचर में चमोली जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला आयोजित किया जा रहा है जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जनजातीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर नीती घाटी के कलाकारों में उत्साह है। कागा के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि गौचर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें तिब्बत व्यापार का प्रभाव नाट्य रूपांतरण, मां नंदा राजजात लाता, राणा राधिका, पारंपरिक पौणा नृत्य, सुरो नृत्य, बगड़वाल नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कलाकारों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायक मृणाल रतूड़ी ने दी प्रस्तुति

गैरसैंण। माईथान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस सांस्कृतिक एवं किसान मेले में चौथे दिन महिला मंगल दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जलचौरा, लामबगड़, रोहिड़ा, टैटुडा, जीआईसी कुशरानी, कन्या जूनियर माईथान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए गए। मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक मृणाल रतूड़ी ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, कृषि, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास आदि विभागों ने स्टॉल लगाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रावत, जिपंस अवतार पुंडीर, नारायण बिष्ट, महिला समूह की अध्यक्ष राधा बिष्ट, पान सिंह नेगी और मेलाध्यक्ष गोवर्धन उप्रेती आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

मेले में हुआ जनप्रतिनिधियों का सम्मान, विजेता किए पुरस्कृत
नंदासैंण मेले के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए विधायक नौटियाल ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नंदासैंण पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के अंतिम दिन ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को मेला कमेटी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने मेले के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वॉलीबाल की विजेता टीम और 15000 और उपविजेता को 10,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
मेले के अंतिम दिन महिला मंगल दलों, महाविद्यालय नंदासैंण और इंटर कॉलजों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खुशी चौधरी, अंश नौटियाल, सीनियर वर्ग में निखिल नेगी, अनुष्का बिष्ट, क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। मांगल गीत प्रतियोगिता में ममंद बैनोली प्रथम और ममंद मालई द्वितीय रहे। जबकि विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी नंदासैंण प्रथम और चौरासैंण द्वितीय रहा। वहीं वॉलीबाल की ओपन प्रतियोगिता में नरसिंह क्लब मालई विजेता और देवलकोट उपविजेता रही। वॉलीबाल की विजेता टीम को 15000 और उपविजेता को 10,000 रुपये, जबकि विद्यालय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1500 रुपये और ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नरसिंह क्लब मालई को सर्वोच्च खिलाड़ी का सम्मान मिला। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण शशि सौंरियाल, बीईओ विनोद कुमार माटूडा, एडवोकेट देवेंद्र सिंह नेगी, मेला अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी और आयुष नेगी आदि मौजूद रहे।


शहीद सैनिक मेला सात दिसंबर से

देवाल। प्रथम विश्व युद्ध की शहीदों की स्मृति में आयोजित शहीद सैनिक मेला आगामी सात दिसंबर को होगा। मेला समिति की बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। तीन दिवसीय शहीद मेले के शुभारंभ पर शहीद स्मारक में प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सवाड़ गांव में कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह ने बताया कि मेले में पहले दिन स्थानीय कलाकार, दूसरे दिन ममंद व तृतीय दिवस में शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रस्तुति होगी। बैठक में अध्यक्ष आलम सिंह, ग्राम प्रधान कंचना मेहरा, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, सोबन खत्री, कलम सिंह, पान सिंह, बसंती देवी और पूरन विहारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed