फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GGIC Gopeshwar tops in group dance

Chamoli News: समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर अव्वल

Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
GGIC Gopeshwar tops in group dance
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं के समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर और आशुभाषण में जीआईसी कुलसारी प्रथम रहे।

राजकीय इंटर काॅलेज लंगासू में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धा के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में वेदवेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ प्रथम और जीआईसी हरमनी द्वितीय रहा। वहीं संस्कृत की वाद विवाद प्रतियोगिता में वेदवेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ प्रथम और जीजीआईसी गोपेश्वर द्वितीय रहा। समूहगान में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नंदानगर द्वितीय रहा जबकि आशुभाषण में जीआईसी कुलसारी प्रथम और वेदवेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ द्वितीय रहा। जिला पंचायत सदस्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। सरोजनी रावत, हरिलाल, सुभाष नौनी, इंद्रलाल, एचएल रोधियाल, हिम्मत सिंह, नागेंद्र, कंचन गुप्ता, डाॅ. प्रदीप ने निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के जिला संयोजक दशरथ कंडवाल, सहसंयोजक सुरेंद्र भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed