फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GD Memorial Devtoli's team won the Kabaddi competition

Chamoli News: कबड्डी प्रतियोगिता में जीडी मेमोरियल देवतोली की टीम जीती

Mon, 09 Dec 2024 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Dec 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
GD Memorial Devtoli's team won the Kabaddi competition
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीडी मेमोरियल देवतोली की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में नगर की चार टीमों ने प्रतिभाग किया।

राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने किया। नगर कार्यवाह दिनेश कुनियाल ने बताया कि शारीरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलों का आयोजन जरूरी है। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीडी मेमोरियल देवतोली और सरस्वती विद्या मंदिर अपर बाजार के बीच खेला गया जिसमें जीडी मेमोरियल देवतोली की टीम विजयी रही। विजेता टीम को आरएसएस की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह विष्णु दत्त भट्ट, जिला संपर्क प्रमुख डाॅ. प्रदीप पुंडीर, जिला बौद्धिक प्रमुख रामेश्वर सती, जिला शारीरिक प्रमुख महेंद्र कंडारी, संजय थपलियाल, संदीप रावत, प्रह्लाद सती और डाॅ. संजय नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed