{"_id":"638783a9ab69fb00772c94be","slug":"gaushala-built-under-the-open-sky-cattle-dying-of-hunger-and-thirst-gopeshwar-news-drn429651390","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खुले आसमान के नीचे बनाई गौशाला, भूख-प्यास से मर रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खुले आसमान के नीचे बनाई गौशाला, भूख-प्यास से मर रहे मवेशी
विज्ञापन
नगर के बाईपास पर बांज के पेड़ों के बीच लंबे समय से खुले आसमान के नीचे करीब 60 मवेशी बांधे गए हैं। यहां चारे और पानी की उचित व्यवस्था न होने से कई मवेशी दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को गोपेश्वर गांव की महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी से भेंटकर शीघ्र मवेशियों को गोसदन में रखवाने और गायों को खुले आसमान के नीचे बांधने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
दो वर्ष पूर्व गोपेश्वर के लीसा फैक्ट्री बैंड के समीप कुछ लोगों ने गो सदन शुरू किया गया था यहां नगर के लावारिस मवेशियों को रखा गया। अब देखरेख के अभाव में गो सदन बदहाल स्थिति में पहुंच गया। वर्तमान में गो सदन की अध्यक्ष की ओर से बाईपास के समीप बांज के पेड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे इन मवेशियों को बंधवाया दिया गया है। मगर स्थिति यह है कि पर्याप्त चारा न होने के कारण कई मवेशी दम तोड़ रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, नगर पालिका की सभासद ऊषा फरस्वाण, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, पुष्पा आदि का कहना है कि मवेशी ठंड और चारा न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग की।
गो सदन की अध्यक्ष कुसुम भट्ट को नोटिस जारी कर मवेशियों को तत्काल गो सदन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बाद भी मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रखा गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ ही गायों के कानों में पशुपालन विभाग के टैग लगे हैं। इन टैग नंबरों के आधार पर गाय स्वामी की पहचान की जाएगी जिसके बाद गाय संबंधित परिवार को सौंप दी जाएगी। - राजेंद्र सजवाण, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
- इस ठंड में मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रखने के मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और नगर पालिका के ईओ को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डा. ललित नारायण मिश्र, सीडीओ, चमोली