{"_id":"65520b942be54f5c45040756","slug":"gauchar-fair-from-today-cm-will-inaugurate-it-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-2245-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मेले के लिए प्रतापनगर क्षेत्र में दो दिन का करें अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मेले के लिए प्रतापनगर क्षेत्र में दो दिन का करें अवकाश
Mon, 13 Nov 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर विधायक ने डीएम को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। प्रत्येक तीन साल में होने वाला सेम मुखेम मेला इस बार 25 और 26 नवंबर को होगा। विधायक ने मेले के आयोजन के लिए प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने की मांग की। कहा कि मेले में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए दो दिन का अवकाश घोषित किया जाए।
मेले के सफल आयोजन के लिए जन प्रतिनिधियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं लोनिवि ने कौडार-दीनगांव-मुखेम सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मेले को उल्लासपूर्ण मनाने के लिए प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। विधायक ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति दे सकें, इसके लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया जाए।
गौचर मेला आज से, सीएम करेंगे शुभारंभ
गौचर। सात दिवसीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक राजकीय मेला गौचर आज 14 नवंबर से शुरू होगा। इस राजकीय मेले का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सीएम पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे यहां पहुंचेंगे। सोमवार शाम तक यहां प्रशासन और कार्यदायी विभाग मेले की तैयारियों में जुटा रहा। सीएम गौचर मेेले में शामिल होने के बाद जौलजीबी मेले में शिरकत करने जाएंगे। गौचर मेले में खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन
बंड विकास मेले को लेकर 17 को होगी बैठक
पीपलकोटी। बंड विकास मेले की रूपरेखा तैयार करने और बंड विकास संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर 17 नवंबर को संगठन की बैठक होगी। संगठन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती ने बताया कि सेमलडाला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक होगी जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन होगा। 20 दिसंबर से होने वाले सात दिवसीय बंड विकास मेले की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। संवाद