{"_id":"6917316697188a8add00d959","slug":"gauchar-fair-begins-with-the-worship-of-rawal-deity-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-119224-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रावल देवता की आराधना के साथ गौचर मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रावल देवता की आराधना के साथ गौचर मेले का आगाज
Fri, 14 Nov 2025 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
गौचर मेले के दौरान लोगों के बीच अभिवादन के दौरान एक बच्ची से हाथ मिलाते सीएम। स्रोत : सूवि
फोटो
पहले दिन प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और मार्च पास्ट सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। क्षेत्र के आराध्य रावल देवता की पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हुआ। मेले के पहले दिन प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। मेला मंच पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मार्च पास्ट में द ब्रिटिश प्री स्कूल प्रथम रहा।
शुक्रवार सुबह सात बजे रावल देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मेला मैदान में प्रभात फेरी निकाली। मेलाध्यक्ष डीएम चमोली गौरव कुमार ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मेला मुख्य द्वार से चटवापीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए मुख्य मेला द्वार तक क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल मैदान में दौड़, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी भी हुई। अपराह्न बाद मंच पर राप्रावि शैल, पनाईं, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर गौचर, द ब्रिटिश प्री स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने सरुली मेरु जिया लगेगी..., कांधि में धरलि राधा... सहित कई लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट के प्राथमिक वर्ग में द ब्रिटिश प्री स्कूल प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और राआप्रावि गौचर तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में संस्कार द स्कूल प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल द्वितीय और न्यू सेंटर पॉल पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। वहीं सीनियर वर्ग में सेक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर प्रथम, जीजीआईसी और जीआईसी संयुक्त रूप से द्वितीय और भक्तराम विद्यामंदिर तृतीय रहे जबकि दौड़ के प्राथमिक वर्ग में कार्तिक नेगी पहले, नितेश कुमार दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका के प्राथमिक वर्ग में नमिता प्रथम, तमन्ना द्वितीय और अमृता तृतीय रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी एसएस रांगड़, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, रेखा बिष्ट, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ आदि मौजूद रहे।
इंसेट
पत्रकार डॉ. हरीश मैखुरी एवं साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार हरीश मैखुरी को स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. नंदकिशोर हटवाल को पंडित स्व. महेशानंद नौटियाल शिक्षा और साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
मेले में आज:
सुबह सात बजे : योग शिविर
सुबह नौ बजे : खेलकूद प्रतियोगिताएं
पूर्वाह्न दस बजे : पर्यावरण गोष्ठी
दोपहर बारह बजे: लोक जागृति विकास संस्था के कार्यक्रम
अपराह्न तीन बजे : उत्तरकाशी के कलाकारों के कार्यक्रम
शाम सात बजे : कवि सम्मेलन
रात नौ बजे : लोक गायक शाश्वत जे. पंडित एवं विवेक नौटियाल की सांस्कृतिक संध्या।