{"_id":"581373e64f1c1b6779bc184b","slug":"garhwali-song-by-pammi-nawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ वंदना बदरी केदार भूमि जस दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ वंदना बदरी केदार भूमि जस दे...
अमर उजाला ब्यूरो/ गोपेश्वर (चमोली)
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
मैठाणा मेले के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते लोक कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैठाणा में आयोजित अलकनंदा पर्यटन, संस्कृति एवं कृषि मेले का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मेले के समापन पर जागर गायिका पम्मी नवल ने जागरों और लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
मेले के समापन पर गढ़वाल अपर आयुक्त हरक सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी सुगमता से प्राप्त हो रही है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान पम्मी नवल ने गढ वंदना बदरी केदार भूमि जस दे.... गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। इसके बाद देवी देवारों आयूं च देवतों को छम..., दिवा लागी, दिवा लागी..., गंगा स्नान जागर, हुरैणी को दीन तुरैंणी नीभिगे... और मि कैन लगाये बाडुली, द्वी दौं हिलि ग्ये हांसुली... गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
साथ ही विनोद रौतियाल, सुनील मनियाल और केएल टम्टा ने भी शानदार गीत प्रस्तुत किए। वहीं, मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोपेश्वर और चमोली की टीमों के बीच खेला गया। मैच में गोपेश्वर ने चमोली को तीन सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, सोहन रावत, कमल रावत, मगन लाल, रिपुदमन सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, बेलमती देवी, दीपेंद्र फरस्वाण, चंडी थपलियाल, राकेश खनेडा और कमल किशोर सती आदि मौजूद थे।