{"_id":"683856c0bbfecb8af00a69b6","slug":"garden-worker-suspected-of-murder-family-filed-complaint-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112702-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उद्यानकर्मी की हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उद्यानकर्मी की हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर
Thu, 29 May 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 29 May 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंचे पोखरी थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। उद्यान कर्मी की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को परिजन व ग्रामीणों ने पोखरी थाने में पहुंचकर तहरीर दी और मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण भी किया।
उद्यान सचल दल हापला में माली की पोस्ट पर तैनात जसवंत कंडारी (49) निवासी उतरों का शव बीते रविवार को हापला बाजार के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी उर्मिला देवी, छोटा भाई अजय कंडारी व अन्य ग्रामीण पोखरी थाने में पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए जसवंत कंडारी की हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने जहां शव मिला था वहां का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्राम प्रशासक रंजना देवी, कनिष्ठ प्रमुख जयपाल बिष्ट, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शांति लाल, दीपक सजवाण, रवेंद्र बिष्ट, राजेश गुसांई, कैलाश बहुगुणा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। वहीं पोखरी थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में हत्या का मामला सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।