फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Gairsain will make permanent capital if Congress government is formed'

‘कांग्रेस सरकार बनी तो गैरसैंण बनाएंगे स्थायी राजधानी’

Wed, 29 Sep 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
'Gairsain will make permanent capital if Congress government is formed'
गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करती कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरि? - फोटो : GOPESHWAR
कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड को पहली कैबिनेट में रद्द करने और पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में दसौनी ने कहा कि सरकार बयानबाजी कर रही है और जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। बीजेपी के पैनिक बटन और घसियारी योजना का कहीं अता पता नहीं है। मंत्री हरक सिंह रावत अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बच्ची के जन्म लेने से लेकर आजीवन आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की, लेकिन बीजेपी सरकार उसे भी सही से नहीं चला पा रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर आ रहे सैकड़ों यात्रियों को हर दिन लौटाया जा रहा है, जबकि पीएमओ के अधिकारी बदरीनाथ आए तो उनसे किसी ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कर्मठ और जुझारू महिलाओं को टिकट दिलाने के लिए पार्टी फोरम में बात रखी जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हाट गांव में यदि टीएचडीसी ने ग्रामीणों को उनका उचित हक नहीं दिया तो कांग्रेस कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान और सुरेंद्र लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed