फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   gadu ghadi journey start

नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुई गाडू घड़ी यात्रा

Wed, 10 Feb 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 10 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रियाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पांडुकेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ी यात्रा टिहरी राज दरबार के लिए प्रस्थान कर गई है। 12 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


डिम्मर गांव में बुधवार को पंच पूजा के बाद डिमरी पंचायत के सनत कुमार डिमरी, ज्योतिष डिमरी, अरविंद और हेमचंद्र डिमरी नृसिंह मंदिर जोशीमठ से गाडू घड़ी को लेकर पांडुकेश्वर रवाना हुए।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार पांडुकेश्वर योग ध्यान मंदिर और कुबेर चौक में कम्दी थोक के भागवत पंवार सहित तीर्थ पुरोहितों एवं क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा शंख ध्वनि के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत डिमरी पंचायत के हक हकूकधारी गाडू घड़ी को लेकर पुन: डिम्मर गांव के लिए रवाना हुए। शाम पांच बजे यात्रा डिम्मर गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गाडू घड़ी को टिहरी राजदरबार ले जाया जाएगा, जहां 12 फरवरी बसंत पंचमी के दिन बदरीविशाल जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इस मौके पर कम्दी थोक के गोविंद सिंह पंवार, मेहता थोक के गोविंद मेहता, भंडारी थोक के जगत सिंह भंडारी, किशोर पंवार, चंद्र सिंह कम्दी, दिगंबर पंवार और जसवीर मेहता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed