फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadu ghada left for Dimmer village from Narsingh temple

नृसिंह मंदिर से डिम्मर गांव के लिए रवाना हुआ गाडू घड़ा

Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gadu ghada left for Dimmer village from Narsingh temple
जोशीमठ नृसिंह मंदिर से गाडू घड़ा के साथ डिमरी पंचायत के पुजारी व स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पांडुकेश्वर से डिमरी पुजारी गाडू घड़ा (तेल कलश) को नृसिंह मंदिर लेकर आए। इसके बाद वे गाडू घड़ा लेकर डिम्मर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के दिन तय होती है। इसी के तहत सोमवार को डिमरी पुजारी गाडू घड़ा लेने के लिए जोशीमठ नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर पहुंचे। वहां पर विशेष पूजा के बाद वह गाडू घड़ा लेकर जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विशेष पूजा और भोग लगाने के बाद डिमरी पुजारी गाडू घड़ा लेकर डिम्मर गांव के लिए रवाना हुए। डिम्मर गांव में लक्ष्मीनारायण मंदिर में गाडू घड़ा की पूजा की जाएगी। तीन दिनों तक लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुकने के बाद चार फरवरी को गाडू घड़ा डिम्मर से प्रस्थान कर ऋषिकेश होते हुए नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार पहुंचेगा। जहां पर गाडूघड़ा की उपस्थिति में पांच फरवरी वसंत पंचमी को बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी। राजदरबार में राज पुरोहित पंचांग देखकर तिथि निर्धारित करते हैं। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि डिम्मर गांव से गाडू घड़ा (तेल कलश) चार फरवरी को ऋषिकेश और पांच फरवरी को राजदरबार पहुंचेगा। कपाट खुलने की तिथि निर्धारित होने के साथ ही 2022 की यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed