{"_id":"5899fbf54f1c1b875237962a","slug":"gadkari-was-dust-in-the-landing-of-the-helicopter-obstacle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में धूल बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में धूल बनी बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari dust helicopter descends between vexation.
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। मंगलवार को जैसे ही नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरा तो कुछ सेकेंड तक धूल का गुब्बार उड़ता रहा और हेलीकॉप्टर ही नहीं दिखा। जब धूल का गुब्बार हटा तो पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारा।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी छिड़काव के लिए जल संस्थान को धनराशि दी गई थी। इसके बावजूद सुबह साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही हेलीकॉप्टर स्टेडियम के समीप पहुंचा तो यहां धूल के गुब्बार उड़ने लगे। स्टेडियम में लगे लोहे के गोल पोस्ट और लैंडिंग पेड धूल के गुब्बार में गायब हो गए, जिससे करीब दस सेकेंड तक हेलीकॉप्टर उतर नहीं पाया और धूल के बीच दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
धूल उड़ने के दौरान सुरक्षा कर्मी स्टेडियम के चारों ओर डटे रहे। कुछ सेकेंड के बाद पायलेट ने हेलीकाप्टर उतारा। चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जल संस्थान की ओर से स्टेडियम में पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया था। स्टेडियम में धूल उड़ने के साथ ही हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया था। धूल से दिक्कतें सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन