फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Freedom fighter late in Suya village. Khem Singh statue unveiled

सूया गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. खेम सिंह की मूर्ति का अनावरण

Fri, 17 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter late in Suya village. Khem Singh statue unveiled
देवाल ब्लॉक के सूया गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खेम सिंह की मूर्ति का अनावरण कर? - फोटो : KARNPRYAG
ब्लॉक देवाल के सूया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खेम सिंह बिष्ट की मूर्ति को उनके पैतृक गांव में स्थापित किया गया। शुक्रवार को मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मुख्य अतिथि देवाल तहसील के प्रभारी अर्जुन बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेम सिंह बिष्ट का जीवन देश के लिए समर्पित था। आजादी से पूर्व उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया और उसके बाद भी वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जोध सिंह बिष्ट व चंद्र सिंह बिष्ट ने सूया गांव में अपने पिता स्व. खेम सिंह बिष्ट की स्मृति में मूर्ति स्थापित की। बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खेम सिंह द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के सैनिक रहे। 1942 में सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज में वह शामिल हुए। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से खेम सिंह को 1970 में ताम्रपत्र दिया गया। वे 1943 में जेल भी रहे। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जय सिंह नेगी, पुष्पा नेगी, बख्तावर सिंह, तारा दत्त कुनियाल, सरू देवी, पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह, प्रधान बख्तावर सिंह, बलवीर सिंह, शेर सिंह, हरेंद्र सिंह, जगत सिंह और दीपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed