{"_id":"669ba70b085bdbbcb007dcc2","slug":"four-roads-of-dewal-block-closed-due-to-debris-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-107350-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मलबा आने से देवाल ब्लॉक की चार सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मलबा आने से देवाल ब्लॉक की चार सड़कें बंद
Sat, 20 Jul 2024 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
देवाल- खेता सड़क सुयालकोट में बंद
24 से अधिक गांवों का मुख्यालय से कटा संपर्क
फोटो
संवाद न्यूज एंजेसी
देवाल। शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मलबा आने से देवाल ब्लॉक की चार सड़कें बंद हो गईं। शनिवार सुबह जब यहां वाहन पहुंचे तो जाम लगना शुरू हो गया। ऐसे में देवाल-लोहाजंग-वाण और देवाल-खेता मानमती सड़क के दोनों ओर 50 से अधिक वाहन फंस गए। जबकि 24 से अधिक गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से देवाल बाजार में सप्लाई भी बाधित हो गई।
मोपाटा के रूपसिंह कुंवर ने बताया कि ब्लाॅक की देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क, ल्वाणी-कुलिंग, देवाल-खेता मानमती सड़क सुयालकोट और घेस-हिमनी, सवाड़ सड़क कई जगह मलबा आने से बंद हो गईं। शनिवार शाम तक देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क ही खोली जा सकी। वहीं सड़क बंद होने से मोपाटा, नलधुरा, मेलखेत, मानमती, चोटिंग, उदयपुर, रामपुर समेत 24 से अधिक गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया। वहीं व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल की आपूर्ति की मांग की। दूसरी ओर लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। सुयालकोट में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है जिस कारण दिक्कत आ रही है।