फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four BSNL mobile towers have become showpieces, and private services are also missing.

Chamoli News: बीएसएनएल के चार मोबाइल टॉवर बने शो पीस, निजी सेवाएं भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Four BSNL mobile towers have become showpieces, and private services are also missing.
देवाल। बीएसएनएल की लापरवाही के कारण सुयालकोट घाटी में स्थापित धारकुंवरपाटा, मुयालीखेत, उदयपुर और खेता मोबाइल टावर शो पीस बने हैं। जन- जन की सरकार शिविर, डीएम व बीएसएनएल के अधिकारियाें से शिकायत करने के बाद भी दूरसंचार सेवाओं में सुधार नहीं हो पाया। इस क्षेत्र में बीएसएनएल के चार टॉवर है, सभी टावरों में फोरजी भी कनेक्ट किया गया है लेकिन कॉल डिसकनेक्ट की समस्या यहां लगातार बनी है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों व सरकार जन- जन के द्वार शिविर में जिलाधिकारी से शिकायत की। उसके बाद भी मोबाइल टावरों की स्थिति नहीं सुधरी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट , विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट ने सांसद अनिल बलूनी को भेजे ज्ञापन में बताया कि सुयालकोट घाटी में लंबे समय से नेटवर्क सेवाएं अस्थिर होने से इस क्षेत्र के करीब 10 हजार की आबादी परेशान हैं। उन्होंने सांसद से टॉवरों के नियमित संचालन करने के लिए कार्रवाई की मांग की। वहीं बीएसएनएल के जेटीओ विनय भट्ट ने कहा कि भारत नेट परियोजना के तहत ओएफसी बिछाई जानी है। देवाल ब्लॉक में मार्च माह के बाद काम शुरू होने होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed