उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को नंदासैंण में 298.52 लाख की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। कहा कि कॉलेज में अगले सत्र से इतिहास व भूगोल विषय भी संचालित कर प्राचार्य सहित सभी विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती कर दी जाएगी। साथ ही कॉलेज में 4जी नेटवर्क सेवा का उद्घाटन भी किया गया।
राज्यमंत्री रावत ने सिमली में 10.85 लाख की लागत से बनने वाले डेरी प्रयोगशाला कक्ष, 20 लाख लागत के ईटीपी पुनरोद्वार, 11.75 लाख लागत के चारा बैंक एवं गोदाम, भूसा गोदाम का लोकार्पण किया। रतूडा गांव में रत्नेश स्वायत्त सहकारिता दुग्ध संयंत्र भवन एवं गोशाला निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, उच्च शिक्षा सचिव विनोद रतूडी, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्राचार्य डॉ. वीके सिंह, समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल आदि थे। संवाद

नंदासैंण में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत- फोटो : KARNPRYAG