फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   former prd employee found dead including wife and three children under mysterious circumstances in chamoli

चमोली: पीआरडी का पूर्व कर्मी रहस्यमय हालात में पत्नी और तीन बच्चों समेत मृत मिला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Dec 2021 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घाट (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, घाट (चमोली) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 10:02 PM IST
सार

घूनी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों और पति-पत्नी की मौत के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीम ने गांव में ही शवों का पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन
former prd employee found dead including wife and three children under mysterious circumstances in chamoli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकास खंड के घूनी गांव के एक घर में तीन बच्चों सहित पति-पत्नी रहस्यमय हालात में मृत मिले। गृहस्वामी पूर्व में पीआरडी में तैनात था। ग्राम प्रधान की सूचना पर तहसील प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल,  खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब काफी देर तक दिनेश लाल की गौशाला नहीं खुली तो पड़ोस में रहने वाला महेंद्र लाल उनके घर पहुंचा। महेंद्र ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वहां दिनेश की पत्नी वीरा देवी (35), पुत्री नेहा (13), पुत्र अरुण (8) और अक्षय (7) निर्जीव जैसे पड़े थे। महेंद्र ने दिनेश (38) की खोजबीन शुरू की तो वह दूसरे घर के कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। 
विज्ञापन


महेंद्र ने घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने घटना की सूचना सुबह करीब आठ बजे घाट तहसील को दी। तहसील से नायब तहसीलदार धीरज राणा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक टीएस गुसांई ने बताया कि घटना स्थल पर तीनों बच्चे और पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। मेडिकल टीम द्वारा क्षेत्र में ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सभी की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश लाल पूर्व में पीआरडी में तैनात था। घटना से सकते में आए गांव वालों ने इसकी गहराई से जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए सुरक्षित रखा विसरा
घूनी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों और पति-पत्नी की मौत के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीम ने गांव में ही शवों का पोस्टमार्टम किया। उपजिलाधिकारी अभिनव शाह और पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने घूनी गांव जाकर घटना की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव शाह ने कहा कि घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि देर शाम तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। अब शुक्रवार को शवों का दाह संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed