फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forgive electricity, water bills

बिजली, पानी के बिल माफ करें

Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Forgive electricity, water bills
जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन के कारण प्रभावित आम लोगों को बिजली, पानी के बिल और वाहनों के टैक्स में छूट देने की मांग की। इस संबंध में भाकपा के स्टेट काउंसिल नरेंद्र रावत, भरत नेगी, यशवंत बर्तवाल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, पार्टी के नगर युवा अध्यक्ष संतोष चौधरी, मंदोधरी पंत, महिधर पंत और ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि आम जनता के तीन महीने के बिजली व पानी के बिल माफ किये जाएं। इसके अलावा बड़े-छोटे वाहनों का एक साल का टैक्स माफ किया जाय, वाहनों का परमिट दो वर्ष के लिए बढ़ाया जाए। कहा कि लॉकडाउन के चलते हर तरह का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। होटल, रेस्टोरेंट सहित हर तरह के व्यवसाय पर बहुत असर हुआ है। आर्थिक सहायता मिलने से ही लोगों का जीवन कुछ हद तक पटरी पर आ सकता है। संवाद
विज्ञापन

एक साल का रोड टैक्स माफ करने की मांग
कर्णप्रयाग। चमोली जिला टैक्सी महासंघ की बैठक में वक्ताओं ने एक साल का रोड टैक्स माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण उनके कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कई महीनों तक वाहन खड़े रहे। कहा कि प्राइवेट वाहन धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ हैं। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष डा. मदन मोहन नवनी, उपाध्यक्ष जगमोहन रावत, जिला सचिव चंडी प्रसाद बहुगुणा, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, दरवान सिंह, सतेंद्र सिंह, राजेश सिंह, महावीर सिंह, हनुमंत व पप्पू राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed