फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   forests burning in many places in Chamoli

चमोली में कई जगह जल रहे जंगल

Mon, 05 Apr 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
forests burning in many places in Chamoli
पोखरी के जंगल में आग बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। सोमवार को भी जिले के कई जगहों पर जंगलों में आग लगी रही।
विज्ञापन

पीपलकोटी के लुहां, दिगोली और किरूली के बांज और बुरांस के जंगल में रविवार रात को आग लग गई और आग तेजी से पूरे जंगलों में फैल गई, जिससे बांज के जंगलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं केदारनाथ वन प्रभाग की नागनाथ रेंज के अंतर्गत कलसीर बीट में चीड़ के जंगल तीन दिनों से जल रहे हैं, जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो चुकी है। रेंज अधिकारी विक्रम रावत ने बताया कि वन दरोगा दलवीर सिंह रावत, मातवर सिंह रावत, बलवंत सिंह सहित वन कर्मियों और विलेज प्रोटेक्शन फोर्स के सदस्यों को मौके पर भेजा है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं श्रीगढ़ गांव के ऊपर चीड़ के जंगल में भी आग लगी है। वहीं चमोली चाड़े के पास के जंगलों में सोमवार को आग लग गई, जिससे यहां से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते चमोली पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया। आग बुझाने के लिए फायर अग्निशमन वाहन भी तैनात कर दिया गया है। इधर गैर टंगसा के पास जंगल में दोपहर के समय आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed