फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest workers boycotted work for four hours

Chamoli News: वन कर्मियों ने किया चार घंटे का कार्यबहिष्कार

Thu, 06 Mar 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Mar 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Forest workers boycotted work for four hours
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक के तबादले की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के बैनर तले चमोली जिले के वन कर्मियों का चार घंटे का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। वन कर्मियों ने गोपेश्वर और ज्योतिर्मठ में बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना भी दिया।
वन कर्मियों का आरोप है कि निदेशक अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मोर्चा ने 10 फरवरी तक भी मांग पूरी नहीं होने पर पूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी। गोपेश्वर में वन कर्मियों ने बायोस्फीयर कार्यालय के बाहर धरना दिया जबकि ज्योतिर्मठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। संवाद
विज्ञापन


हेल्थ मिनिस्टीरियल कर्मी भी कार्यबहिष्कार पर डटे
गोपेश्वर। पदोन्नति और समायोजन की मांग को लेकर हेल्थ मिनिस्टीरियल कर्मी दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चमोली जिले के कर्मचारी बुधवार से कार्यबहिष्कार पर हैं। एसोसिएशन ने यथास्थान पदोन्नति देने, कनिष्ठ सहायक अधिसंख्य के समायोजन की कार्रवाई शीघ्र करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 10 मार्च को डीजी हेल्थ कार्यालय देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कपरवाण, जिला मंत्री नवीन सेमवाल, गिरीश ध्यानी, योगेंद्र चौहान, पुष्कर नेगी, रोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed