{"_id":"61f9369a29af305d643a5b5d","slug":"follow-the-code-of-conduct-and-kovid-guidelines-in-the-promotion-gopeshwar-news-drn4030024145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार में आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार में आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का करें पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और एजेंटों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और कोविड गाइडलाइन का पालन करें। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी दशा में आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए।
जिला सभागार में सामान्य प्रेक्षक पंकज, पुलिस प्रेक्षक अभिषेक भगवान त्रिमुखे और व्यय आब्जर्वर अजय कुमार जैन ने प्रत्याशियों और एजेंटों को निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। सभी प्रत्याशी समय पर अपने एजेंटों को चिह्नित कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रचार के दौरान जन सभा, घर-घर प्रचार और बैठकों को लेकर जारी निर्देशों के बारे में बताया। बैठक में एसपी श्वेता चौबे, नोडल आदर्श आचार संहिता सीडीओ वरुण चौधरी, उप निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम हेमंत वर्मा, आरओ बदरीनाथ अभिनव शाह, भराली कमलेश मेहता, कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी डा. सूर्यप्रताप सिंह सहित प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
‘जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है लक्ष्य’
पौड़ी। पौड़ी व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डा. पार्थ सारथी मिश्रा ने कहा कि जिले में अभी तक औसत मतदान 56 फीसदी रहा है, जिसमें इस विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी करने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अधिक-से-अधिक मतदान की अपील की। प्रेक्षक डा. मिश्रा ने नोडल अधिकारियों, आरओ, एआरओ व समस्त निर्वाचन कार्मिकों को निर्भीकता, पारदर्शिता व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के एनआईसी कक्ष में मंगलवार को जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन (जांच) हुआ। इस दौरान पौड़ी व श्रीनगर के प्रेक्षक डा. पार्थ सारथी मिश्रा, लैंसडौन व चौबट्टाखाल सामान्य प्रेक्षक केएस दयानंद, जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा. विजय कुमार जोगदंडे, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व समस्त संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जोगदंडे ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को ईवीएम सहित अन्य सभी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। डा. जोगदंडे ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उस बूथ की जानकारी भी आरओ को दे सकते हैं, जिन बूथों पर व्यवस्थाओं में उन्हें कमी नजर आती है। ताकि वहां समय से व्यवस्थाएं जुटा ली जाएं।