{"_id":"68efa3184118ab3d6804f794","slug":"folk-singer-pammi-naval-received-the-global-excellence-award-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115322-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोकगायिका पम्मी नवल को मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोकगायिका पम्मी नवल को मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवाॅर्ड
Wed, 15 Oct 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी। उत्तराखंड की लोक गायिका और जागर गायिका डॉ. पम्मी नवल को ग्लोबल एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणा के फरीदाबाद में मैजिक बुक ऑफ रिकाॅर्ड फाउंडेशन की ओर से उन्हें इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
पम्मी नवल के जागर हूरैणी को दिन, पांडव जागर, सीता स्वयंवर जागर, द्रोपदी स्वयंवर जागर के अलावा काफल पाको सहित अन्य लोकगीत व जागर खासे प्रसिद्ध हैं। लोक गायिकी में उत्कृष्ट योगदान देने और उच्च कोटि की गायिकी के लिए उन्हें फरीदाबाद में 12 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सीपी यादव, डॉ. राम अवतार, डॉ. सारंग ने पम्मी नवल को सम्मानित किया। पम्मी नवल ने इसके लिए सभी प्रसंशकों, स्थानीय लोगों व अवाॅर्ड देने वालों का आभार जताया। संवाद