फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five accused youths were arrested for assault

Chamoli News: मारपीट के पांच आरोपी युवक किए गए गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Five accused youths were arrested for assault

विज्ञापन
शुक्रवार को विवाद में पिता-पुत्र को कर दिया था जख्मी

ज्योतिर्मठ। पिता-पुत्र के साथ मारपीट के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचों युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं।

शुक्रवार सुबह नगर के एक निजी होटल की पार्किंग में बिना अनुमति वाहन पार्क करने को लेकर होटल स्वामी टीका प्रसाद नंबूरी व उनके बेटे गौरव नंबूरी के साथ यात्रियों का विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी और उन्हें जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। जख्मी टीका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




गिरफ्तार युवकों में गुरविंदर सिंह और प्रभजोत सिंह निवासी तकीपुर जिला मोहाली, करनवीर सिंह निवासी भाकरपुर डेराबस्सी जिला मोहाली, अमृत पाल निवासी मोहाली और अर्श सैनी निवासी देवीनगर मोहाली, पंजाब शामिल हैं। कोतवाल प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed