{"_id":"671f8b168a89950b990f50b3","slug":"firecracker-shops-will-be-set-up-at-selected-places-only-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108874-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चयनित जगह पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चयनित जगह पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें
Mon, 28 Oct 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। पटाखों की दुकान लगाने के लिए बस स्टैंड तिराहे को चिह्नित किया गया है। सभी लाइसेंसधारी पटाखा व्यापारी यहीं पर पटाखों की दुकान लगाएंगे। इसके अलावा अन्यत्र जगह पर पटाखों की दुकान लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही पटाखा व्यापारियों को अग्निसुरक्षा के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पोखरी में विनायकधार से लोनिवि गेट तक और बस स्टेशन पर पटाखा दुकानें लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है।
मंदिर मार्ग पर दो दिन नहीं चलेंगे वाहन
गोपेश्वर। दिवाली पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजार मंदिर मार्ग पर सोमवार को ही पुलिस ने दोपहर के समय बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। साथ ही धनतेरस को देखते हुए पुलिस ने गोपेश्वर के मुख्य बाजार मंदिर मार्ग पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। मंगलवार और बुधवार को इस मार्ग पर किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बस स्टेशन पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग की जा रही है। संवाद