फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire in Tharali forests again

थराली के जंगलों में फिर लगी आग

Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fire in Tharali forests again
चेपड़ों, गोठिंडा, जूनीधार और टुंड्री के जंगलों में शुक्रवार को आग लग गई। चीड़ के घने जंगल होने के कारण आग बेकाबू होती जा रही है। इससे पहले थराली में 80 प्रतिशत से अधिक चीड़ के जंगल आग से चल चुके हैं। यहां केवल 20 प्रतिशत जंगल ही आग से अछूते थे, लेकिन शुक्रवार को इन क्षेत्रों में भी आग फिर भड़क गई। आग के धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं वन विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है। संवाद
विज्ञापन

धू-धूकर जल रहे फाटा, रेल, लोछड़ा व जखोली के जंगल
गुप्तकाशी/जखोली। केदारघाटी के फाटा, रेल और लोछड़ा के जंगल बीते कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। इधर, जखोली रेंज में भी कई जगहों पर वनाग्नि से वन संपदा को व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से केदारघाटी में फाटा कस्बे के ऊपरी तरफ के जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद नौटियाल, नितिन जमलोकी, देवेंद्र सेमवाल, खुशाल रावत आदि का कहना है कि मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ बसे रेल गांव के ऊपरी तरफ जंगल भी आग की चपेट से स्वाह हो रहे है। इधर, जखोली ब्लॉक में भी रेंज कार्यालय के समीप का जंगल जल चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि वनाग्नि के कारण क्षेत्र में जले हुए पेड़ों के गिरने का खतरा बना है। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed