{"_id":"575ae4804f1c1b261d9c53fc","slug":"fir-in-chamoli-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में धधकी आग, दो घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में धधकी आग, दो घंटे बाद पाया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल वार्ड के समीप शुक्रवार को जंगल में अचानक लगी आग से लाखों वन संपदा राख राख हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों, वन विभाग के कर्मचारियों और अग्नि शमन विभाग के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पालिका सभासद विष्णु प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अचानक गांव के समीप के जंगल में सूखी घास पर आग धधकने लगी। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी आगोश में ले लिया और आग तेजी से आबादी की ओर आने लगी। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। वन कर्मियों और अग्नि शमन के जवानों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रेंजर विक्रम सिंह का कहना है कि आग से जंगल में जमीनी संपदा को नुकसान हुआ है जबकि पेड़ों के आग की चपेट में आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन