फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fight between two groups of workers on Gaurikund-Kedarnath walking route 11 injured three airlifted

Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर मजदूरों के दो गुटों में मारपीट,11 घायल, तीन को किया एयर लिफ्ट

Fri, 11 Oct 2024 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 10:22 AM IST
सार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से कार्यदायी संस्थान आरएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर शटरिंग का सामान लेकर लिनचोली आ रहे थे। वहीं, गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के साथ कुछ मजदूर व अन्य केदारनाथ जा रहे थे। हथनी गदेरे में दोनों पक्षों की किसी बात पर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Fight between two groups of workers on Gaurikund-Kedarnath walking route 11 injured three airlifted
एयरलिफ्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हथनी गदेरे में मजदूरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 11 मजदूर घायल हो गए। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में एयर लिफ्ट कर फाटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्यदायी संस्था ने एसडीएम को अवगत कराया है। सोनप्रयाग कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बीते बुधवार देर शाम करीब छह बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से कार्यदायी संस्थान आरएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर शटरिंग का सामान लेकर लिनचोली आ रहे थे। वहीं, गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के साथ कुछ मजदूर व अन्य केदारनाथ जा रहे थे।
विज्ञापन


हथनी गदेरे में दोनों पक्षों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर, घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने आरएन कंपनी के मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है लाठी-डंडे से मजदूरों की पिटाई गई है। सूचना कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर और साइड इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया
लिनचोली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर घायलों का इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। बृहस्पतिवार को घायल मंजीत, चंद्रशेखर, सोमेश को एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया है। कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर गजेंद्र सिंह व साइड इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें

इधर, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने केदारनाथ से लौट रहे 11 मजूदरों के साथ मारपीट की है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed