{"_id":"5f1b08658ebc3e9faa1e7f02","slug":"ferry-traders-will-get-loan-without-guarantee-gopeshwar-news-drn3510310132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी व्यापारियों को बिना गारंटी के मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी व्यापारियों को बिना गारंटी के मिलेगा लोन
विज्ञापन
पीपलकोटी। कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवसाय को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की गई है। नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से फेरी व्यवसायियों को योजना की जानकारी दी गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र बंडवाल ने कहा कि योजना के तहत फेरी व्यवसायी एक वर्ष के लिए दस हजार तक का ऋण बिना गारंटी के ले सकते हैं। डिजिटल लेन-देन पर फेरी व्यवसायियों को कैश बैक भी मिलेगा। अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने कहा कि इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से सात फीसदी और राज्य सरकार की ओर से दो फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। इस दौरान टाउन वेडिंग कमेटी के माध्यम से नगर के चिह्नित 20 फेरी व्यवसायियों को प्रमाणपत्र व परिचयपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल रावत, संदीप पटवाल, महावीर राणा आदि मौजूद थे। संवाद
68 फड़-रेहड़ी संचालकों को दिए आईडी कार्ड
रुद्रप्रयाग। सपोर्ट टू स्ट्रीट अर्बन वेंडर योजना के तहत निकाय क्षेत्रों में फड़-रेहडी बाजार संचालन के लिए चिहिृृत 68 फड-रेहडी संचालकों को नगर पालिका ने आईडी कार्ड जारी कर दिए हैं। इन व्यापारियों को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये बैंक से ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में फड़ व रहेडी संचालकों को स्थायी जगह उपलब्ध कराने के लिए नपा ने विशेष योजना बनाई है। ईओ सीमा रावत ने बताया कि जल्द जगह चयनित कर फड-रेहड़ी बाजार का संचालन किया जाएगा। वैंडिंग कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया है कि जिन फड़ व रेहड़ी संचालकों को आईकार्ड व प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं, उनसे प्रतिदिन 15-15 रुपये शुल्क लिया जाएगा। कमेटी में नपा अध्यक्ष, ईओ के अलावा तहसीलदार, कोतवाल, एसीएमओ व लीड बैंक अधिकारी शामिल हैं। इन कारोबारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये ऋण दिया जाएगा, जिस पर लगने वाले ब्याज का सात फीसदी केंद्र व दो फीसदी राज्य सरकार की ओर से जमा किया जाएगा। ब्यूरो