{"_id":"585804da4f1c1b1f64e39217","slug":"fast-smash","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Mon, 19 Dec 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबीसी की मांग को लेकर जोशीमठ तहसील परिसर में चल रहा आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे भरत सिंह कुंवर, नरेंद्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, मनमोहन सिंह बिष्ट, अंशुल भुजवाण, ललित थपलियाल, मोहन सिंह फस्त्रवाण और भगवती प्रसाद नंबूरी को कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
सोमवार अपराह्न ढाई बजे कृषि मंत्री भंडारी जोशीमठ पहुंचे। आंदोलन समाप्त करवाने के बाद मंत्री भंडारी ने कहा कि यह जनता के आंदोलन की जीत है। लोगों की न्यायोचित मांग पूरी हुई है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सती और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर ने मांग को पूर्ण करने का श्रेय मंत्री राजेंद्र भंडारी को दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर थपलियाल, हर्षवर्द्धन नेगी, सुचिता चौहान, ठाकुर सिंह राणा, मीना डिमरी, ललिता देवी, लक्ष्मण सिंह नेगी, माधव प्रसाद सेमवाल, नैन सिंह भंडारी, सुभाष डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन