फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   face work in mnrega

मनरेगा में फर्जी हो रहा काम-भुगतान

Thu, 21 May 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Thu, 21 May 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चरी के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में डीएम का घेराव किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रहे मनरेगा के कार्य फर्जी तरीके से कराए जा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत में साढे़े छह लाख रुपये पेयजल योजना निर्माण के लिए मिले, लेकिन अभी तक योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला सभागार में गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी की बैठक के कारण ग्रामीणों को करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर डेढ़ बजे बैठक संपन्न होने के बाद डीएम जैैसे ही परिसर में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें यहीं घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से मनरेगा कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई कार्य फर्जी तरीके से कराए जा रहे हैं, जिन ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं किया, उन्हें भी हजारों रुपये का भुगतान कर दिया गया।

जिला प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बावजूद इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीएम अशोक कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही तहसील स्तर से गांव में मनरेगा कार्यों की जांच की जाएगी। जल संस्थान से गांव में पेयजल योजना के निर्माण की जानकारी मांगी जाएगी।

इस मौके पर घाट के ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, भगत सिंह, थान सिंह, रघुवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुलपी लाल, अव्वल सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed