फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Expressed displeasure over not getting leave salary

Chamoli News: अवकाश का वेतन न मिलने पर जताई नाराजगी

Tue, 10 Feb 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not getting leave salary
-अतिथि शिक्षकों ने बीईओ से मिलकर बताई समस्या
विज्ञापन

देवाल। माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अतिथि शिक्षकों ने शीतकाल व ग्रीष्मकाल अवकाश का वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को अतिथि शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी से वार्ता कर अवकाश के वेतन का भुगतान नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने की बात कही है। मंगलवार को अतिथि शिक्षिकों ने बैठक कर प्रभारी बीईओ योगेंद्र सेमवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अतिथि शिक्षकों को जनवरी 2025, जून 2025 व जनवरी 2026 के अवकाश में बच्चों का पढ़ाए जाने का वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर विद्यालय संबंधी कार्य व बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार की चेतावनी दी। बीईओं योगेंद्र सेमवाल ने बताया कि गेस्ट टीचरों को शैक्षणिक कार्य का ही भुगतान होना है। शीतकाल व ग्रीष्मकाल अवकाश में काम करने पर ही वेतन मिलेगा। इस बारे में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, केसी बिष्ट, बीना बिष्ट, रेखा नेगी, बलवंत सिंह, विनोद कुमार, प्रताप सिंह, जयबीर कुमार, दिनेश चंद्र, सुनील कुमार, दीपा रानी, सुरेंद रावत, भावना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed