{"_id":"67ac9dc7346bc2a842099e5c","slug":"explain-ways-to-manage-stress-concentrate-and-concentrate-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110751-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और ध्यान एकत्रित करने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और ध्यान एकत्रित करने के तरीके बताए
Wed, 12 Feb 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दो दिवसीय ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से परियोजना क्षेत्र में दो दिवसीय ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और ध्यान एकत्रित करने के तरीके बताए गए।
टीएचडीसी के मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की ओर से विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के प्रशासनिक परिसर के संजीवनी क्लब, परियोजना स्थल और पीपलकोटी में ब्रेन योग कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य ही महत्वपूर्ण है। ब्रेन योग हमारे कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और कार्य जीवन संतुलन प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रशिक्षक सुरेश प्रभु ने क्षमताओं को बढ़ाने के तरीके बताए। इस मौके पर महाप्रबंधक केपी सिंह, उपमहाप्रबंधक पीएस रावत, एके श्रीवास्तव, बीएस पुंडीर, एसपी डोभाल, ओपी आर्य, बीएस चौधरी, आरएस मखलोगा, एससी भट्ट और वीडी भट्ट आदि मौजूद रहे।