फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Exhibition of Pahari Cuisine set up in the college

फोटो==== महाविद्यालय में लगाई पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी

Sat, 23 Jul 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of Pahari Cuisine set up in the college
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में ‘अपनी संस्कृति को जानिए कार्यक्रम’ के तहत पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्ववित्त पोषित बीएड विभाग की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज उनियाल ने कहा कि वर्तमान में फास्ट फूड की संस्कृति विकसित हो रही है। ऐसे में पहाड़ी पारंपरिक भोजन बनाने का प्रशिक्षण लेना और उनकी प्रदर्शनी लगाना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को पांच समूहों में बांटा गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पतूड़े, रोटने, झंगोरे की खीर, भांग की चटनी, कद्दू का रायता, चौंसा, गहथ का फाणु, गहथ की रोटी, कोदे की रोटी, केले के गुलगुले, मीठा भात, कंडाली की सब्जी, आलू के गुटके, सकिंड के पकौड़े, आटे का हलवा, सोयाबीन के स्प्राउट पकाए और परोसे। इस अवसर पर डॉ. बीसी शाह, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. मुकेश टम्टा, डॉ. एसके लाल, डॉ. नाभेंद्र गुसाईं, मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ. दर्शन सिंह नेगी, डॉ. बबीता और डॉ. रुपिन कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed