{"_id":"589b4dd94f1c1b8a5237a602","slug":"evms-kept-in-the-strong-room-amid-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : Amar Ujala
चमोली जिले में मतदान प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम में प्रत्याशियों की फोटो और चुनाव चिह्न लगाने का कार्य शुरू हो गया है, जो मशीनें स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं, वे चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ विधानसभा में कुल 198 मतदेय स्थल हैं। 21 दूूरस्थ मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया को सुचारु करवाने के लिए अतिरिक्त मशीनों का आवंटन कर दिया गया है। पांच मशीनें जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 34 आरओ के पास आरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन
थराली विधानसभा में 178 और कर्णप्रयाग में 169 मतदेय स्थल हैं। थराली में नौ और कर्णप्रयाग में 17 दूरस्थ मतदेय स्थल हैं। थराली में पांच मशीनें जोनल मजिस्ट्रेट, 39 मशीनें सेक्टर मजिस्ट्रेट व 29 मशीनें आरओ और कर्णप्रयाग के लिए पांच मशीनें जोनल मजिस्ट्रेट, 28 मशीनें सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीस मशीनों को आरओ के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सभी ईवीएम चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगी। स्ट्रांग रूम के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 13 और 14 फरवरी को पोलिंग पार्टियों को मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।