फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   EVMs changed at six polling booths in Chamoli, delayed voting

चमोली में छह पोलिंग बूथों पर बदली गई ईवीएम, देरी से हुआ मतदान

Mon, 14 Feb 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
EVMs changed at six polling booths in Chamoli, delayed voting
चमोली जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। थराली ब्लाक के रतगांव और बदरीनाथ क्षेत्र के कुजौं-मैकोट बूथ पर देर शाम साढ़े सात बजे तक भी मतदान हुआ। जिले में छह पोलिंग बूथ छिनका, लाटूगैर, चिडिंगा मल्ला, तलवाड़ी, नौली और गबनी बूथ पर तकनीकी खराबी आने से ईवीएम बदली गई, जिससे यहां मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। वहीं जोशीमठ में पोलिंग बूथ लंगसी में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान सुबह एक घंटे देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन

चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के 568 मतदेय स्थलों पर सुबह 11 बजे तक मतदान काफी धीमा रहा, लेकिन दोपहर होते ही मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम पांच बजे तक वोटिंग प्रतिशत 60 के करीब पहुंच गया। शुरू के दो घंटे में जिले में सिर्फ तीन प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद मतदान में कुछ तेजी आई और अगले दो घंटे यानी सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 18.28 पहुंच गया। शाम पांच बजे तक जिले में मतदान प्रतिशत 59.28 पहुंच गया। शाम पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है।
विज्ञापन

31 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद
गोपेश्वर। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया। जिले की बदरीनाथ और कर्णप्रयाग विधानसभा में 11-11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि थराली विधानसभा से नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला करने के लिए जिले के 298915 मतदाताओं में से करीब एक लाख 80 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed