फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after four months, teachers did not get posted

चार माह बाद भी शिक्षकों को नहीं मिली तैनाती

Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Even after four months, teachers did not get posted
शिक्षा विभाग ने चार माह पूर्व एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की सूची तो जारी की, लेकिन अभी तक तैनाती न मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा कि 20 मई को शिक्षा निदेशालय ने सैकड़ों शिक्षकों को एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ समय बाद पद पर तैनाती का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

विद्यालयी शिक्षा देहरादून के अपर निदेशक आरके उनियाल का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में थी, लेकिन वर्चुअल लैब में स्टाफ के कुछ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण फिलहाल कार्रवाई रुकी हुई है। स्थिति सामान्य होने पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed