फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Erosion under the Shishu Mandir Maithan

शिशु मंदिर माईथान के नीचे गदेरे से हो रहा कटाव

Fri, 09 Aug 2019 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Erosion under the Shishu Mandir Maithan
सरस्वती शिशु मंदिर माईथान के नीचे गदेरे से कटाव होने के कारण विद्यालय को खतरा हो गया है। अभिभावकों ने गदेरे के किनारे स्कूल की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की मांग की। गोपाल नेगी, कुंवर नेगी, दीपक पांडे, अवतार पुंडीर, कुंवर सिंह, नारायण बिष्ट ने कहा कि स्कूल में वर्तमान में 171 बच्चे पढ़ रहे हैं। हल्की बारिश आने पर गदेरे का बहाव विद्यालय परिसर की ओर हो जाता है। पांच अगस्त को पत्थरकटा गांव में बादल फटने के बाद मलबा और पानी स्कूल के एक कक्ष और कार्यालय में घुस गया था। गदेरे के कटाव के कारण विद्यालय के बरामदे की बुनियाद के पत्थर दिखने लगे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने शासन-प्रशासन से नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 250 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed