फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Environment friends launched cleanliness campaign

Chamoli News: पर्यावरण मित्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 28 Oct 2024 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Oct 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Environment friends launched cleanliness campaign
गौचर/कर्णप्रयाग। दिवाली पर्व पर नगर पालिका गौचर के पर्यावरण मित्रों ने नगर क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों ने डाटपुल, मुख्य बाजार, मेला मैदान, श्री कृष्णा गोसेवा सदन, अस्पताल परिसर से लेकर विभिन्न वार्डों में सफाई की। इसके साथ ही घर-घर से कूड़ा एकत्र किया और मोहल्लों के रास्तों को स्वच्छ बनाए रखने को कहा। साथ ही जनता से अपने घरों के कूड़े से खाद तैयार करने को कहा। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में शहरी विकास विभाग और जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने सफाई अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में अलकनंदा और पिंडर के संगम तट और आईटीआई के पास पर्यावरण मित्रों के सहयोग से कचरा एकत्रित किया। इस मौके पर विनोद बरमोला, राहुल कुमार और सोनू कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed